*गोण्डा-दिनांक 03.09.2020* *कार्यालय में अनुुपस्थित मिलने पर आयुक्त ने उपश्रमायुक्त से मांगा स्पष्टीकरण*


            रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
देवीपाटन मण्डल के आयुक्त श्री एस0वी0एस0 रंगाराव ने उपश्रमायुक्त देवीपाटन मण्डल रचना केसरवानी से कार्यालय में अनुुपस्थित मिलने पर स्पष्टीकरण तलब करते हुए दो दिन के भीतर जवाब मांगा है।
बताते चलें कि शासन के निर्देश के क्रम में गुुरूवार को आयुक्त देवीपाटन मण्डल के निर्देश पर अपर आयुक्त प्रशासन ने उपश्रमायुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तो उपश्रमायुक्त श्रीमती रचना केसरवानी कार्यालय से अनुपस्थित मिलीं। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आयुक्त ने स्पष्टीकरण तलब करते हुए अग्रेत्तर कार्यवाही हेतु दो दिन के अन्दर जवाब मांगा है। 
आयुक्त ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे समय से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें, अन्यथा अनुपस्थित पाए जाने कठोर कार्यवाही की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*