*UPके कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन क्रोना पॉजिटिव आने के बाद हुए थे भर्ती*



      रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन हो गया क्रोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था । इसी दौरान किडनी में संक्रमण बढ़ गया और उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया।  यहीं पर इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई चेतन चौहान 72 साल के थे। चेतन चौहान 11 जुलाई को क्रोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 72 वर्षीय चेतन चौहान का लखनऊ में लगभग महीने भर इलाज चला। इसी दौरान उनके किडनी में संक्रमण बढ़ गया उसके बाद उन्हें मेदांता  अस्पताल में भर्ती कराया गया ।उन्हें यहां पर सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।  उनको बचाया नहीं जा सका ।और उनकी मृत्यु हो गई। चेतन चौहान जी बलरामपुर जिले के प्रभारी मंत्री भी थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*