*गोण्डा किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम अज्ञात बीमारी सें*




           रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
वजीरगंज : स्थानीय थानांतर्गत एक किशोर की अज्ञात बीमारी से इलाज के दौरान मौत हो गयी।
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भगोहर के मजरे गोपाल पुरवा निवासी सूरज पुत्र ज्ञानचंद गोस्वामी (17) रोज की भांति 16 अगस्त को बलेश्वरगंज स्थित अपने हार्ड वेअर की दुकान पर दुकान खोलने गया हुआ था। दिन में कमर दर्द की शिकायत हुई तो कुछ दवा खरीद कर खाया, दवा खाने पर भी आराम न मिला और दर्द बढ़ता गया , गर्दन में अकड़न और कुछ भी निगलने में परेशानी के साथ मुह से लार आने लगा तो कस्बे के ही एक निजी चिकित्सक को दिखा कर इलाज कराया। इलाज से आराम न मिलने पर उसे जनपद के एक निजी नर्सिंग होम मे भर्ती कराया गया जहाँ पर साँप के काटने का इलाज शुरू किया गया।हालांकि किशोर के शरीर पर कही भी खरोंच तक के निशान नहीं थे। इलाज के दौरान 17 अगस्त की देर शाम को सूरज की मृत्यु हो गई। मृत्यु की खबर से घर वालो का रो-रो कर बुरा हाल है। वास्तविक बीमारी क्या थी पता नही चल पाया। फिलहाल 18 अगस्त की सुबह 10 बजे सूरज का अंतिम संस्कार कर दिया गया है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*