*एक माह बाद दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
यूपी के गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के दुराचार आरोपी को मोतीगंज पुलिस ने बुधवार की देर शाम को गिरफ्तार कर लिया है।
मोतीगंज थाना क्षेत्र के निवासिनी एक नाबालिक लड़की को पिछले माह में बहला फुसलाकर आरोपी गन्ने के खेत में ले गया।वहां कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।कई दिनों के बाद आरोपी लड़की को बाहर भगा ले जाने के फिराक में था।परिजनों ने काफी खोजबीन के साथ थाने पर शिकायत भी किया लेकिन थाने से कोई सुनवाई नहीं हुई।परिजनों ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से अपनी व्यथा सुनाई थी।खोजबीन करते हुए परिजनों ने भदवा गोवंशी की तरफ जा रहे थे वहीं लड़की की गुहार सुनाई दी।मौके पर परिजन पहुंचे तबतक आरोपी फरार हो गया।बुधवार की देर शाम को मोतीगंज पुलिस ने आरोपी अंशू मिश्रा पुत्र नरदाहे उर्फ सुरेश मिश्रा निवासी गरिबाजोत को गिरफ्तार कर लिया।एस ओ कंहई प्रसाद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित कई धाराओं के साथ कार्यवाई की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें