*गौवंशों को छोड़ने गई टीम का विरोध करने वालों पर दर्ज हुई एफआईआर*



         रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
छुट्टा गोवंशों को पकड़कर गौशाला में छोड़ने गई नगर पालिका टीम का विरोध करने वाले तीन ग्रामीणों के खिलाफ डीएम के आदेश पर कोतवाली इटियाथोक में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
बताते चलें कि शनिवार को नगर पालिका गोण्डा द्वारा नगर में आवारा घूम रहे गौवंशों को कैटिल कैचर से पकड़कर थाना इटियाथोक के ग्राम रमवापुर हरदोपट्टी गई हुई थी। टीम के वहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। मामला उच्चाधिकारियों कंे संज्ञान में आने पर पुलिस को सूचना दी गई तथा गौशाला में गौवंशों को संरक्षित करा दिया गया। वहीं विरोध करने वाले तीन लोगों चन्द्र प्रकाश पुत्र माधव प्रसाद, बृजेश कुमार पुत्र तुलाराम तथा राम कुशल पुत्र सियाराम के विरूद्ध मुुख्य पशु चिकित्साधिकारी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने स्पष्ट किया है कि गौवंशों के संरक्षण में दखल देने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*