*गोण्डा ||दबंग कोटेदार गरीबों के हिस्से का राशन खुद डकार रहा*


           रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा जनपद के कर्नलगंज ब्लाॅक अन्तर्गत चरसड़ी ग्राम पंचायत का है । जहां के दबंग कोटेदार गरीबों को उनके हिस्से का पूरा राशन न देकर स्वयं डकार जाते हैं ।
जहां एक तरफ योगी सरकार ने कोरोना महामारी के चलते गरीबों को महीने में दो बार राशन देने की बात कही है, वहीं चरसड़ी मौजा केदबंग कोटेदार गरीब जनता को पूरा राशन न देकर अपना जेब भरने में लगे हुए हैं ।   कोटेदारों की मनमानी को अगर बारीकी से देखा जाए तो,पता नहीं कितने कोटेदार बेनकाब होते दिखेंगे । दबंग कोटेदार अर्जुन पाठक की दबंगई से जनता त्राहिमाम् कर रही है। जनता अगर राशन लाने जाती है तो मानक के अनुसार कोटेदार राशन न देकर किसी को चावल तो किसी को गेहूं की बोरी उठवा देता है। गरीब जनता की सुनवाई कहीं भी नही होती ।गरीब जनता जाए तो जाए कहां ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*