*मनकापुर विद्युत विभाग की लापरवाही से भैंस की गई जान*




          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
मनकापुर,गोण्डा - थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरदही बाजार में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई विद्युत पोल में करन्ट उतरने से एक भैंस की मौत हो गयी।मौके पर पहुँचे मनकापुर लेखपाल ने घटना की जानकारी ली।

मिली जानकारी अनुसार घटना थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनकापुर बरदही बाजार की,जहाँ विद्युत विभाग की लापरवाही से स्थानीय निवासी जय प्रकाश यादव की बेशकीमती भैंस विद्युत पोल में उतर रहे करन्ट के चपेट में आने से मौत के मुँह में समां गई। थोड़े देर में ग्रामीणों का भीड़ इकठ्ठा हो गया लोगो ने विद्युत विभाग प्रति आक्रोश जताते हुए बताया पोल में करंट

उतरने की शिकायत गाँव वालो ने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारीयों से की थी लेकिन विभाग ने संज्ञान नहीं लिया और आज ये घटना हो गई। लेकिन अभी भी विभाग की नींद नहीं खुली है। शायद उसे जागने के लिए किसी जानवर की चीख की बजाय इंसान की मौत का इंतजार है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*