*महिला आरक्षी की मौत से थाने में शोक की लहर*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा।जिले के मोतीगंज थाने में कार्यरत महिला सिपाही कनक सिंह पुत्री ओम प्रकाश सिंह निवासी मऊ जिले के परदहा गांव कोतवाली नगर की शनिवार की सुबह मौत हो गई।मृतक महिला सिपाही की दिसम्बर 2019 में थाने में आमद हुई थी।बताया जाता है कि मृतक महिला सिपाही रात्रि भोजन पूड़ी सब्जी खाई थी।शनिवार की भोर सुबह उसे पल्टी के साथ पेट दर्द होने लगा जिसकी सूचना थानाध्यक्ष को तबियत खराब होने की दी।थानाध्यक्ष ने पीएचसी ले गये जहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया।जिला चिकित्सालय ले जाते समय उसकी मौत हो गई।एस.ओ कन्हई प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें