रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
करनैलगंज(गोंडा)। नगर में जलमग्न, तालाब, नजूल व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के बाद अब कालेज के खेल मैदान भू माफियाओं की नजर में आ गया है। तीन हजार बच्चों के खेल मैदान को कूटरचित आधार पर बैनामा कराया गया है।
करनैलगंज नगर के सबसे पुराने कन्हैया लाल इंटर कालेज के खेल मैदान की भूमि का बैनामा होने का विरोध शुरू हो गया है। कालेज की भूमि व बच्चों के खेल मैदान को बचाने के लिये कालेज के हाल कमरे में रविवार को कालेज के प्रबन्धक की अगुवाई में एक बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता नेता अवधेश सिंह ने व संचालन त्रिलोकीनाथ तिवारी ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुये कालेज के प्रबंधक कुंजविहारी अग्रवाल ने कहा कि उनके पूर्वज लाला कन्हैया लाल ने वर्ष 1952 में रियासत की भूमि भैया भगवती प्रसाद से लेकर भूमि पर कब्जेदार काश्तकारों से बैनामा करवाकर कन्हैया लाल इंटर कालेज के निर्माण कराया था। शेष बची भूमि क्रीड़ास्थल के रूप में उपयोग की जा रही थी।
नगर की बेसकीमती भूमि होने की वजह से उस पर भू माफियाओं की निगाहें टिक गई। बीते 30 जुलाई को कूट रचित दस्तावेज के आधार पर उसका बैनामा भी करा लिया गया है। जिसे भू माफियाओं से बचाकर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने के लिये कन्हैया लाल इंटर कालेज बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया जाना आवश्यक है। जिसका संयोजक त्रिलोकीनाथ तिवारी को बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसका ध्वनि मत से समर्थन करते हुये अन्य पदाधिकारियों का चयन कर आंदोलन की कमान उन्हें सौंपी गई।
त्रिलोकी तिवारी व नेता अवधेश सिंह ने कहा कि इंटर कालेज से क्षेत्र के जनता भावना जुड़ी है। कालेज को व उसके क्रीड़ा स्थल को बचाने के लिये जनता का सहयोग हासिंल कर हर स्तर की लड़ाई लड़ी जायेगी।बैठक में बैनामा करने व कराने वाले लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने पर भी विचार किया गया। धनलाल मिश्र, ध्रुवकुमार तिवारी, इफ्तिखार अंसारी, त्रियुगी नारायण दूबे, गिरजा शंकर गोस्वामी व सुनील कुमार आदि मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें