*गोंडा : दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार*



         रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
 गोण्डा के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त- समीर उर्फ गिच्ची पुत्र नसीर नि0 महारानीगंज थाना को0 नगर जनपद गोण्डा को थाना को0 नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 562/20, धारा 376ए0बी0.323 भादवि व 5एम/6 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
उक्त अभियुक्त ने थाना को0 नगर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था तथा विरोध करने पर मारा-पीटा था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना को0 नगर में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसमें को0 नगर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*