रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
भारतीय महिला फेडेरेशन(NFIW)राष्ट्रीय आह्वान पर मथुरा जनपद के महिला फेडरेशन की ओर से कोरेना की महामारी के चलते महिलाओंपर हो रहे असर का अध्ययन करने के लिए एक कमेटी बनाने एवम उसमें50%महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने, कुपोषण एवम भूख से होने वाली मौतों को रोकने के लिए सभी कार्ड धारकों, गैर कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 10 किलो अनाज दिये जाने, सामुदायिक रसोई गठित की जाए जिसके द्वारा बुजुर्गों, अपंगों, गर्ववती महिलाओं व स्तनपान कराने वाली माताओं, स्कूली बच्चों व छोटे बच्चों को पौष्टिक गर्म, पका हुआ भोजन दिया जाये, घरेलू हिंसा पर रोक लगाई जाये, प्रदेश नितदिन महिलाओं, बच्चियों के साथ होने वाले यौन शोषण एवम हत्याओं पर तत्काल रोक लगाई जाये, महिला नेत्री कॉम, राधा चौधरी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को वापिस लिया जाये, उ, प्रदेश के उस आदेश पर रोक लगाई जाये जिसमें 62 वर्षीय आगनवाड़ीएवम सहायिका को सेवा मुक्त किया जाये, यदि इसको नही रोका गया तो प्रदेश के 45%केंद्र खाली हो जायेंगे,आदि मांगों के लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया जिसमें सर्वश्री गफ्फार अब्बास एडवोकेट, ऊषा शर्मा, राधा चौधरी, हेमलता, कु,कोमल, राजरानी, धर्मेन्द्र सिंह एडवोकेट, इंदू कुमारी एडवोकेट, मधुशर्मा, सुखबीरी, विनितादेवी, आशा, सुधा निर्वाण, चंद्रावती, वीरेन्द्र सिंह, प्रवेश देवी, मोनिका, शारदा देवी जब्बार अब्बास एडवोकेट, अनवार फारूखी आदि उपस्थित थे अंत में उपजिलाधिकारी को 8 सूत्री ज्ञापन दिया गया,
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें