*भाभी ने दबंगों को बुलाकर देवरों को पिटाया,फिर लिखा दी मुकदमा* *वजीरगंज पुलिस नहीं सुन रही पीड़ितो की समस्या*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा।वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बभनी (तुर्काडीहा) के सुनील मिश्रा,पुनीत मिश्रा, अनिल मिश्रा और इनकी पत्नी साधना आपसी बंटवारे को लेकर आपस में भिड़ गए जिसमें सुनील और पुनीत को चोटें आईं हैं।भाई-भाई के बीच में बटवारे का मामला निपटता तबतक सुनील और पुनीत की भाभी अपने मायके से मनीष ओझा,देवमणि ओझा को कई लोगों के साथ रात में बुलाकर अपने देवरों की फिर पिटाई करवा दी।साधना ने थाने में अपने देवरों के खिलाफ तहरीर दी और मुकदमा भी पंजीकृत हो गया जबकि दूसरा पक्ष भी अपनी तहरीर लेकर गया तो उसकी कोई सुनवाई नही की गई और न ही लगे चोटों का मेडिकल कराया गया।पीड़ित सुनील और पुनीत ने बताया कि यदि थाने पर सुनवाई नहीं हुई तो उच्चाधिकारियों से अपनी फरियाद सुनाएंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें