*सड़क दुर्घटना में युवक की मृत्यु से घर में मचा कोहराम*




        रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा।  नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित नूरामल मंदिर के मुख्य पुजारी के सुपुत्र संतोष अग्रवाल के पुत्र सार्थक अग्रवाल की सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु होने से पूरे जनपद मे शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि सार्थक अग्रवाल 20 वर्ष का युवक था जो गोंडा से रगड़गंज जाने के लिए निकला था मार्ग में गोढ़वा घाट पुल के ऊपर चढ़ते ही उसकी दुर्घटना हो गई दुर्घटना में उसको सर में गंभीर चोटें आई तत्पश्चात उसको ओ एन पांडे नर्सिंग होम गोंडा में तत्काल भर्ती कराया गया यहां से हालत बिगड़ता देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया लखनऊ ट्रामा सेंटर में जब उक्त युवक की कोरोना जाँच की गई सबसे पहले तो उसमें युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद से पांच-छह दिनों तक उक्त युवक का इलाज संभव नहीं हो सका सिर्फ उसे 1 वेंटिलेटर दिया गया था युवक की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आने के बाद कल जब युवक का इलाज शुरू हुआ तो कल ही उसकी मृत्यु हो गई।आज जब नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नूरामल मंदिर पर उक्त युवक का शव पहुंचा तो वहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लग गई और परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है समस्त अग्रवाल समाज में शोक की लहर दौड़ गई है इस अवसर पर श्रवण अग्रवाल, आकाश अग्रवाल राजा, पत्रकार अंकुर गर्ग समेत कई लोग युवक के घर पर मौजूद थे और युवक के शव को अंत्येष्टि के लिए अयोध्या के लिए रवाना कर दिया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*