*जनपद भर में कराई जा रही सघन चेकिंग*



       रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
आज जनपद बलरामपुर थाना प्रभारी नगर की पुलिस टीम ने अयोध्या में प्रस्तावित भूमि पूजन की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा निरंतर सतर्कता रखते हुए  जनपद के सभी बॉर्डर पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगा कर  निगरानी रखी जा रही है ।
इसके अतिरिक्त जनपद के मुख्य मार्गों पर जनपदीय पुलिस की टीम बनाकर आने जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों एवं संदिग्ध लोगों की सघंन तलाशी ली जा रही है ।
 पुलिस अधीक्षक श्री देव रंजन वर्मा द्वारा थाना कोतवाली नगर के वीर विनय चौराहे पर चेकिंग ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी गण को ब्रीफ किया गया ।
 ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने की चेतावनी देते हुए चेकिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बरती जाने वाली सभी सावधानियों के बारे में भी विस्तार से ब्रीफ किया गया। मौके पर भारी पुलिस की टीम इतनी चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चला रही है। जिससे कल होने वाले राम जन्मभूमि प्रस्तावित भूमि पूजन का दृष्टिगत रखते हुए सभी सीमावर्ती क्षेत्र नगर और देहात थानों की टीमें सघन अभियान चला कर संदिग्ध वाहनों को पुलिस टीम द्वारा वाहन चेक किया जा रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*