*द गोल्डन ब्लड सेवा समिति के माध्यम से चेन्नई में की गई एक अनजान महिला की मदद*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। द गोल्डन ब्लड सेवा समिति का एक ही लक्ष्य है हर जरूरतमंद की मदद करना देश मे कही भी हो हम उसकी मदद के लिए तैयार है कल संस्था के संज्ञान में एक मामला आया 1 महिला जिसको O पॉजिटिव रक्त की आवश्कता थी वह चेन्नई के M.V हॉस्पिटल में भर्ती थी मरीज के तीमारदार ने बहुत कोशिश की लेकिन कुछ हासिल नही हुआ तभी उन्हों ने द गोल्डन ब्लड सेवा समिति से मदद मांगी और संस्था के मोनु चौरासिया जी के संज्ञान में जब ये मामला आया तो उस मरीज को रक्त दिलवाने के लिए पूरी कोशिश करने लगे और अंत मे सफलता हाथ लग ही गई मोनु जी की बात वेंकट जी से हुई मोनु जी का कहना था की अलग भाषा शैली की वजह से वेंकट जी की बात समझ नही आ रही थी उनको लेकिन किसी तरह वह मोनू जी की दिल की बात समझ गए कि किसी को रक्त देना है और वह रक्तदान के लिए तैयार हो गए और अस्पताल पहुँच कर रक्तदान किया। आपके दिल मे अगर किसी की मदद करने की भावना है तो आप कही न कही रास्ता निकाल ही लेते है ठीक उसी तरह मोनु जी भी रास्ता निकाल लिए ओर चेन्नई में भर्ती मरीज की मदद की। सच में साहब इस पूरे वाक़िये से पता चला की सोशल मीडिया में बहुत ताकत है बस इस्तेमाल सही काम के लिए किया जाए। आप सभी रक्तवीरो को पूरी टीम की तरफ से अभिनंदन ऐसे ही मदद करते रहे सबकी।
द गोल्डन ब्लड सेवा समिति का तो उद्वेशय ही है एक कदम रक्तदान के लिए, एक कदम जीवनदान के लिए। यह संस्था हर समय हर संभव मदत करती रहती है अभी बीते 15 अगस्त को संस्था के द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया था जिसमे कई लोगों ने अपने मन से रक्तदान किया अभी कल शाम को एक अज्ञात व्यक्ति के फोन आने पर संस्था के अध्यक्ष अलमास ख़ान जिम्मी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खुद एस सी पी एम अस्पताल पहुंचे और मरीज़ के परिवार का वेरिफिकेशन करने के बात संतुष्टि करने के पश्चात पता चला कि महिला मरीज़ को डॉक्टरों के अनुसार 1 यूनिट A पॉजिटिव होल रक्त की जरूरत बताया। आज के समय में A+होल रक्त बहुत कठिनाई से मिलता है। यह रक्त डोनर से निकल कर मरीज़ के शरीर में तुरंत तत्काल प्रभाव से चढ़ाया जाना आवश्यक होता है द गोल्डन ब्लड सेवा समिती संस्था के अध्यक्ष ने अपने करीबी साथी सनी आडवानी जी से संपर्क किया और अस्पताल मे उनको बुला कर रक्त डोनेट करवाया। इसी प्रकार जिला महिला अस्पताल में एक मरीज भर्ती थी जिसको एक यूनिट AB निगेटिव रक्त की जरूरत थी रेयर ब्लड होने के कारण कही उपलब्ध नही था तभी मरीज के पति ने संस्था के अध्यक्ष अलमास खान जिम्मी से संपर्क किया। अलमास जी को मामले का पता चलते ही अपने मित्र सलमान जी से सम्पर्क किया सलमान जी जिला महिला अस्पताल पहुँच कर रक्तदान किया और महिला की मदद की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें