*आम आदमी पार्टी गोंडा ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में शुरू किया ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल चेक करने का अभियान*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। 'आप' राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार श्री अरविन्द केजरीवाल जी के आह्वान पर और प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह जी और प्रदेश अध्यक्ष श्री सभाजीत सिंह जी के निर्देश पर आज गोण्डा के ग्राम चिलबिला खत्तीपुर में पल्स ऑक्सीमीटर मशीन टेस्ट कैम्प लगाया जिसमे जिला अध्यक्ष श्री दिग्गज पाण्डेय जी,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री वकील अहमद 'सर जी', राजेश मिश्रा, जगत राम वर्मा एवं हनुमान प्रसाद आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल हुए । जिसमे विनोद,रामकुमार,राजन कुमार,नवीन,लालू शुक्ला,मायाराम यादव,जगदीश प्रसाद,राजेन्द्र,वासुदेव, ओमप्रकाश गुप्ता,निरंकार सिंह,सन्तोष,आदि लोगो की ऑक्सीजन लेवल की जांच की गई और लोगों को जागरूक किया गया। इसी क्रम में आज विधानसभा गौरा के छपिया ब्लाक में ग्राम पंचायत बहिराडिहा के अंतर्गत भी पल्स ऑक्सीमीटर मशीन द्वारा ऑक्सीजन लेवल चेक करने का कैम्प लगाया गया । जिसमें विधानसभा प्रभारी श्री संजय पाठक,श्री दीपक कुमार,श्री राहुल मिश्रा,एवं श्री मस्तराम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे । इस अभियान में शिवम मिश्रा, मस्तराम यादव,विमला देवी,शुभम पाण्डेय,विद्या देवी,बहादुर कुमार,नरेन्द्र यादव एवं अजय मिश्रा आदि लोगों का ऑक्सीजन लेवल चेक किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें