*गोण्डा रूपये के लेन-देन में गवाह को मारी गई गोली*




         रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
 नगर कोतवाली क्षेत्र में पैसे के लेन देन में गवाह रहे एक युवक को गोली मार द...
संदिग्ध परिस्थितियों में आरोपी भी हुआ घायल
गोण्डा। नगर कोतवाली क्षेत्र में पैसे के लेन देन में गवाह रहे एक युवक को गोली मार दी गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गोली मारने के आरोपी युवक को भी संदिग्धावस्था में गोली लग गई है। उसे भी इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के जानकी नगर निवासी 40 वर्षीय स्वामी प्रसाद पुत्र राम लखन गुप्ता को सुभागपुर रेलवे क्रासिंग के पास से अमित कुमार सिंह पुत्र जगदम्बा प्रसाद सिंह व दिलशाद बाइक से अपने साथ लेकर गए और गोली मार दी। गोली स्वामी प्रसाद के पैर में लगी। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी तरफ एक नाटकीय घटनाक्रम में करीब एक घण्टे बाद आरोपी युवक अमित कुमार सिंह को भी संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली उसके पैर के ऊपर लगी। अमित को किसने गोली मारी, काफी पूछने के बाद भी उसने कुछ नहीं बताया। घर वालों ने भी मुंह नहीं खोला। घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती स्वामी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सुबह उसके घर पर अमित सिंह व दिलशाद आये थे। एक मामले को सुलह कराने को लेकर घर से बुला ले गए। आरोप है कि सुभागपुर रेलवे क्रासिंग के पास उसे गोली मार दिया। स्वामी प्रसाद ने बताया कि दीपक कुमार ने तीन लाख रुपये अमित सिंह को दिया था। उसमें वह गवाह के रूप में था। उसी मामले में दीपक कुमार ने न्यायालय से 156 (3) का वाद दायर किया है। उसी मुकदमे में स्वामी प्रसाद गवाह था। पैसे के लेन देने को लेकर ही सुलह का मामला चल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ लक्ष्मी कांत गौतम जिला अस्पताल पहुंचे और घायल युवकों का बयान लिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*