*लोभी पति ने पत्नी को खौलती हुई चाय से जलाया दहेज कमी केकारण,मुकदमा दर्ज*




          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
बभनजोत गोण्डा/खोडारे थाना क्षेत्र के अल्लीपुर कस्बे में एक महिला को उसके पति तथा द्वारा उबलती हुई चाय से जलाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला गले से नीचे से लेकर पैर तक बुरी तरह झुलस गयी। घटना बीते 12 अगस्त की सुबह खोडारे थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बाज़ार की हैं।जहां पति गुरुप्रसाद ने  किसी बात को लेकर  पत्नी रेखा पर खौलती चाय उड़ेल दी।पिता सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर खोड़ारे पुलिस ने गर्म पदार्थ से जलाने तथा दहेज प्रताड़ना के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।घटना के मामले में बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना के मूल कस्बा निवासी सुरेन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र लालता प्रसाद ने खोड़ारे पुलिस को दिए में बताया है कि करीब 8 वर्ष पूर्व  उन्होंने अपनी बेटी रेखा की शादी  गोंडा जिले के खोडारे थाना अंतर्गत अल्लीपुर बाजार निवासी  रामधीरज  गुप्ता के  छोटे बेटे गुरुप्रसाद से की थी  शादी के बाद कुछ दिनों तक रिश्ता ठीक रहा  पर  कभी जमीन खरीदने के नाम पर पैसा तो कभी बोलेरो गाड़ी लेने के नाम पर  मायके से पैसा  मांगने के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाता रहा  कई बार  मारपीट की घटना में  खोडारे थाने से  सुलह समझौते में के बाद दोनों फिर साथ रहने लगे पर  स्थिति ऐसी ही रही ।बीते 16 अगस्त की सुबह बेटी रेखा ने फोन कर बताया कि उसकी हालत बहुत खराब है मिलने चले आओ।उसी दिन जब वह बेटी के घर गये तो बेटी अपने कमरे में गंभीर हालत में पड़ी थी पूछने पर बताया कि 12 अगस्त की सुबह पति गुरुप्रसाद ने उबलती हुई चाय पूरे शरीर पर डाल दिया ससुर रामधीरज व जेठ हजारीलाल ने हमेशा पति के गलत काम मे साथ दिया और उकसाते रहे। नाते रिश्तेदारों की मदद से बेटी रेखा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत ले जाकर उपचार कराया।थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह का बताना है कि घटना की जानकारी है तहरीर मिली है दहेज उत्पीड़न तथा अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है दो अन्य आरोपी ससुर तथा जेट की तलाश है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*