*बैंक के सामने चेकिंग लगाकर ग्राहकों को परेशान कर रही पुलिस**प्रतिदिन लगता है बैंक के सामने व बीच बाजार में चेकिंग*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा।बैंक के ठीक सामने और तुर्काडीहा बीच बाजार में पुलिस द्वारा चेकिंग लगाकर बैंक ग्राहको और व्यवसाइयों के ग्राहकों को नाजायज तरीके से परेशान किया जा रहा है।वहीं व्यवसाइयों की बिक्री भी काफी प्रभावित हो रही है जिससे व्यवसाई काफी परेशान हैं।अपनी फरियाद सुनाने पुलिस अधीक्षक के यहां जाऐंगे।
जिले के वजीरगंज विकासखंड में इलाहाबाद बैंक(इंडियन बैंक) के ठीक सामने पुलिस चेकिंग लगा रही है जिससे बाइक से आने वाले बैंक ग्राहकों और पुलिस के बीच रोजाना झिकझिक होती रहती है
वजीरगंज- झिलाही मार्ग पर स्थित तुर्काडीहा बाजार में बैंक से पैसा निकालने व जमा करने सैकड़ों ग्राहक प्रतिदिन आते हैं।पिछले एक सप्ताह से पुलिस बैंक के ठीक सामने सुबह और शाम को चेकिंग लगाकर ग्राहकों और बाजारवासियों को परेशान किया जा रहा है।बाजार के व्यवसाई सतीष चौहान,पवन कुमार,मुकेश,रवि ,राजमन,गोपालसमेत कई व्यवसाइयों ने बताया कि ऐसी स्थिती में बाजार व बैंक में ग्राहकों का आना बहुत कम हो गया है जिससे व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।एसओ संजय कुमार दूबे ने बताया कि वाहन,मास्क का उपयोग न करने वाले लोगों पर चेकिंग लगाया जा रहा है।चेकिंग बाजार में लगाने का कोई निर्देश नहीं है।पुलिसकर्मियों से पूछताछ करके इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें