*शौचालय न बनवाने की दे रहे नसीहत,प्रधान ने लगाया आरोप*: *शौचालय निर्माण न करवाने पर राशि होगी वापस*


              रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा।
विकासखंड मुजेहना के अंतर्गत ग्रामसभा पंडित परसिया के ग्रामसभा प्रधान रामकरन प्रजापति ने शिकायत किया है कि ग्रामसभा में लगभग 90 प्रतिशत शौचालय का प्रोत्साहन राशि दे चुकी हैं लेकिन वे निर्माण नही करा रहे हैं यदि ससमय निर्माण नही करवाये तो उनकी प्रोत्साहन राशि वापस करवा दी जाएगी।उन्होने कहा कि ग्रामसभा के कुछ लोग ग्राम पंचायत चुनाव में प्रत्याशी बनते हैं वही लोग कुछ शौलालय लाभार्थियों को शौचालय निर्माण नही करने की नसीहत के साथ अधिकारियों के यहां अनौपचारिक तरीके से शिकायती पत्र दिलवा रहे हैं।
उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामसभा के मजरा भोपतपुर निवासी पेशकार पाठक  पिछला ग्राम पंचायत का चुनाव लड़कर हार चुका है ।चुनाव नजदीक आते ही राजनीति करके शौचालय लाभार्थियों से शौचालय न बनवाने का नसीहत दे रहा है और सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचा रहा है जिससे सरकारी धनराशि पर छति पहुंच रही है।जबकि ग्रामसभा में गौशाला,खडंजा निर्माण,तालाब सौंदर्यीकरण समेत कई कार्य ग्रामवासियों के लिए किया गया है।उन्होने प्रशासन से जांच की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*