*आखिर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर ही लिया*:*तीन दिन से आरोपी थाने में बंद पुलिस नही कर रही कार्यवाई*:*आखिर आरोपी को क्यों तीन दिन से बंद रखी है मोतीगंज पुलिस*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा।योगी सरकार में एक दलित नाबालिक लड़की को न्याय मिलना छोटभइयों के आगे मुश्किल दिख रहा है।जहां योगी सरकार का फरमान है कि किसी भी दुष्कर्म पीडि़ता को तत्काल न्याय मिले वहीं मोतीगंज पुलिस सरकार के फरमानों की धज्जियां उडाने में लगा है।
एक महीने बाद पुलिस ने दुराचारी को गिरफ्तार किया और अब तीन दीनों से थाने में बंद करके किसी कार्यवाई करने के बजाय जी हुजूरी में लगा है।पीडि़ता और उसकी मां को पुलिस तीन दिनों से थाने बुलाती है और फिर डांट कर भगा देती है।वहीं आरोपी के सहयोगी और साथी पीडि़ता पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।शायद दबाव से आरोपी का भला हो जाए इसीलिए पुलिस आरोपी को न्यायालय भेजने में आनाकानी कर रही है।
यूपी के गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के दुराचार आरोपी को मोतीगंज पुलिस ने बुधवार की देर शाम को गिरफ्तार कर लिया है।
मोतीगंज थाना क्षेत्र के निवासिनी एक नाबालिक लड़की को पिछले माह में बहला फुसलाकर आरोपी गन्ने के खेत में ले गया।वहां कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।कई दिनों के बाद आरोपी लड़की को बाहर भगा ले जाने के फिराक में था।परिजनों ने काफी खोजबीन के साथ थाने पर शिकायत भी किया लेकिन थाने से कोई सुनवाई नहीं हुई।परिजनों ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से अपनी व्यथा सुनाई थी।खोजबीन करते हुए परिजनों ने भदवा गोवंशी की तरफ जा रहे थे वहीं लड़की की गुहार सुनाई दी।मौके पर परिजन पहुंचे तबतक आरोपी फरार हो गया।बुधवार की देर शाम को मोतीगंज पुलिस ने आरोपी अंशू मिश्रा पुत्र नरदाहे उर्फ सुरेश मिश्रा निवासी गरिबाजोत को गिरफ्तार कर लिया।एस ओ कंहई प्रसाद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित कई धाराओं के साथ कार्यवाई की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें