*ग्राम पंचायत परसदा में कराया जा रहा मानक विहीन सामुदायिक शौचालय निर्माण*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा । मामला जनपद के विकास खण्ड रुपईडीह के ग्राम पंचायत परसदा का है जहां पर शासन के मंशा पर पानी फेर रहे ग्राम प्रधान मानक विहीन सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा रहे हैं ।
बताते चले कि शासन द्वारा प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है । जिसके अन्तर्गत सूबे के सभी पंचायतो में शौचालय निर्माण जोरो से चल रहा है । लेकिन ग्राम पंचायत परसदा में ग्राम प्रधान द्वारा मानक के अनुरूप शौचालय निर्माण न कराकर केवल खाना पूर्ति की जा रही है ।
जब पत्रकार ने इस प्रकरण को लेकर जब ग्राम पंचायत सचिव से दूरभाष से सम्पर्क किया तो उन्होंने मौके पर जांच करके सुधार करवाने की बात कही पंरतु खबर लिखे जाने तक कोई उचित कार्यवाही नही किया गया ।
वहीं जब इस सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया पंचायत सचिव से बात करके यदि कार्य गलत हो रहा है तो तत्काल बन्द करवा कर सुधार करवाया जाएगा ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें