*केन्द्रीय श्रम संगठन - इण्टक , एटक, एचएमएस, सीटू, एक्टू, टीयूसीसी, एआईयूटीयूसी सेवा, व एलपीएफ - तथा केन्द्र व राज्य कर्मचारियों , सेवा प्रतिष्ठानों की स्वतन्त्रत फैडरेशनों के आवाहन पर**मजदूरों ने देश बचाओ दिवस मनाया**सफल कार्यक्रम के लिये प्रदेश के मजदूरों को बधाई*



         रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
लखनऊ ! 9 अगस्त। 
‘‘ केन्द्र व राज्य सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी व जनविरोधी नीतियों के लिखाफ अखिल भारतीय सत्याग्रह के क्रम में लखनऊ के मजदूरों/कर्मचारियों ने आज ‘‘भारत छोड़ो दिवस’’ को  ‘‘ देश बचाओं दिवस ’’ के रूप में मनाया । लाक डाऊन के बावजूद मजदूरों/कर्मचारियों ने अपने कार्य स्थल /दफ्तरों/ घरों मे अगस्त क्रान्ति दिवस को देश बचाओं दिवस के रूप में मनाया। केन्द्रीय श्रम संगठनों ने प्रदेश के मजदूरों/कर्मचारियों को कार्यक्रम की सफलता के लिये बधाई दी है। । 

ज्ञातव्य हो कि  कोरोना महामारी के एक अवसर के रूप में इस्तेमाल करते हुये केन्द्र व प्रदेश सरकारों ने कर्मचारियो, मजदूरो, व किसानों के हितों को चोट पहुॅचाने वाले कई अध्यादेश जारी किये है। जिसके खिलाफ मजदूर व किसान संगठन संघर्ष कर रहे है। वाम दलों ने भी मजदूरों के आज के आन्दोलन का समर्थन किया है। 

आज के आन्दोलन का  आवाहन दस केन्द्रीय श्रम संगठन - इण्टक , एटक, एचएमएस, सीटू, एक्टू, टीयूसीसी, एआईयूटीयूसी सेवा, व एलपीएफ - तथा केन्द्र व राज्य कर्मचारियों , सेवा प्रतिष्ठानों की स्वतन्त्रत फैडरेशनों ने संयुक्त रूप से किया था। 

सत्याग्रह की प्रमुख माॅगेः-
ऽ सभी आय कर न देने वाले परिवारों को प्रति माह रू 7500 छः माह तक दिया जाया। 
ऽ सभी को स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध कराई जाय।
ऽ सभी जरूरत मन्द व्यक्तियों को दस किलो अनाज मुफ्त प्रति माह छः माह तक दिया जाय।
ऽ मनरेगा में दो सौ दिन का काम 600 रू प्रति दिन मजदूरी के हिसाब से दिया जाय।
ऽ सार्वजनिक क्षेत्र -रेलवे , बिजली कोयला आदि -के निजीकरण पर रोक लगाया जाय । मण्डी कानून, श्रम कानूनों को अध्यादेश के माध्यम से बदलने की प्रवृति पर रोक लगायी जाय।
ऽ सरकार द्वारा होम बेस्ड वर्कर के लिए रिहैबिलिटेशन पैकेज घोषित किया जाये । चिकन उद्यमी  तथा अन्य होम बेस्ड उद्यमी द्वारा बैंक से लिए गए कर्ज की माफी की जाये । 
राज्य केन्द्र पर प्राप्त सूचना के अनुसार कानपुर, बुलन्दशहर, मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद बरेली,शाहजहाॅपुर, इटावा, फिरोजाबाद, झाॅसी, आगरा, लखीमपुर खीरी, इलाहाबाद, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, बलिया, मऊ, जौनपुर, सुलतानपुर , गोरखपुर, फैजाबाद ,एटा, देवरिया, गोण्डा, गाजीपुर, सहित प्रदेश के ज्यादातर जिलों में देशबचाओ दिवस मनाया गया। 

लखनऊ  में मुख्य कार्यक्रम चारबाग रेलवे आरक्षण केन्द्र के पास सभा हुई। जिसे  एचएमएस के प्रदेश अध्यक्ष व रेलवे के राष्ट्रीय नेता शिव गोपाल मिश्रा, एटक के महामंत्री चन्द्रशेखर, इण्टक के महामंत्री एच एन तिवारी,  एच एम एस के महामंत्री उमाशंकर मिश्रा, सीटू के महामंत्री प्रेम नाथ राय, टीयूसीसी के उदय नाथ सिंह, एक्टू के चन्द्र भान , सेवा की फरीदा जलीस, यूपीएमएसआरए के हेमन्त सिंह, रेलवे के आर के पाण्डेय, एच एन पाठक के आलावा अरविन्द कन्नौजिया, पीयूष मिश्रा, राजा राम, रामेश्वर यादव, दिलीप सिंह, सोवेन्द्र सिंह, बहन सबिता, अविनाश, बिजली के नेता महेन्द्र राय , विनय शुक्ला आदि ने सम्बोधित किया। 


( प्रेम नाथ राय )
महामंत्री  सी आई टी यू  उ0प्र0
मो न0 :-  9415561576

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*