*सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां , रगड़गंज बाजार में लगा भीषण जाम* *तरबगंज थानाक्षेत्र के रगड़गंज पुलिस चौकी के नाक के नीचे बाजार में भीषण जाम लग गया जहाँ ना कोई सोशल डिस*




      रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
तरबगंज थानाक्षेत्र के रगड़गंज पुलिस चौकी के नाक के नीचे बाजार में भीषण जाम लग गया जहाँ ना कोई सोशल डिस्टेंसिंग ना कोई नियम लोग एक दूसरे के ऊपर से निकलने को आतुर दिखाई पड़ रहे है।पुलिस तमाशबीन बनी केवल तमाशा देखने पर मजबूर है।
बताते चले की दो दिन के लाकडाऊन के बाद पड़े रक्षाबंधन के त्यौहार ने कोरोना के कारण उत्पन्न हुई परेशानी को ना समझकर भाई बहन के प्यार ने पूरे क्षेत्र के लोगो को घर से निकलने पर मजबूर कर दिया।और सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ गयी।ना कोई दूरी ना मास्क ना कोई नियम भीड़ इतनी जबरदस्त की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी तमाशबीन बनकर के तमाशा देखने को मजबूर हो गये और लोग एक दूसरे के ऊपर से निकलने को आतुर दिखे।
फिलहाल तरबगंज थानाक्षेत्र के रगड़गंज बाजार में लगभग एक किमी मेनरोड जाम में फंसी हुई है खबर लिखे जाने तक जाम बढ़ता जारहा है और भीड़ जबरदस्त उमड़पड़ी है पुलिसकर्मी के हाथ पाव फूल गये है भीड़ हटाने के बजाय केवल तमाशबीन बने खड़े है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*