*समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर मनाई गई पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री रामस्वरूप वर्मा की जयंती*



            रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। आज समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर लोहिया वादी अंबेडकरवादी पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री रामस्वरूप वर्मा जी की जयंती मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी प्रसाद चौधरी तथा संचालन जिला महासचिव राजेश दीक्षित ने किया नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया माल्यार्पण के उपरांत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता जैसराज वर्मा ने कहा कि आज के समय में जब संवैधानिक मर्यादा अपने वजूद के लिए जगह तलाश रही है ऐसे में स्वर्गीय श्री रामस्वरूप वर्मा जी का विचार और प्रासंगिक हो जाता है। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला सचिव कपिल देव वर्मा ने कहा कि हम सबको स्वर्गीय श्री वर्मा जी के विचारों को आत्मसात करना चाहिए युवा नेता फहद अंजुम ने समाजवाद पर विस्तृत प्रकाश डाला वरिष्ठ नेता राम आशीष भारती ने भी गोष्ठी को संबोधित किया वरिष्ठ अधिवक्ता शिव प्रसाद वर्मा ने अपने संबोधन में बहुत ही विस्तार से स्वर्गीय पूर्व मंत्री जी के संघर्षों को लोगों के बीच में रखा जिला उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी पाल ने पूरे विस्तार से संघर्ष तथा वर्तमान परिदृश्य में स्वर्गीय रामस्वरूप वर्मा जी के विचारों से जनमानस को अनुग्रहित कराया युवा नेता सिद्धार्थ सिंह मोनू ने भी संबोधित किया अंत में राजेश्वरी प्रसाद चौधरी जी ने अध्यक्षीय वक्तव्य दिया था कार्यक्रम का समापन किया जिला उपाध्यक्ष जिला महासचिव राजेश दीक्षित ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।  कार्यक्रम में जितेंद्र नाथ सप्पू, मोहम्मद अफजल खान, राम नारायण यादव, हर्ष चौधरी, अजय वर्मा, मिथुन कौशल, लिटिल गुप्ता, विकास मोदनवाल, रोहित श्रीवास्तव, नानबाबू यादव एडवोकेट, मोहम्मद शाहिद खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*