*एनसीआर दर्ज कर पुलिस ने मामले को रफा-दफा किया*


1598181654712618-0
     
        रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
एनसीआर दर्ज कर पुलिस ने मामले को रफा-दफा किया

करनैलगंज(गोंडा)। मारपीट की घटनाओं को एनसीआर में लिखना कोई करनैलगंज पुलिस से सीखे। एक व्यक्ति को पुरानी रंजिश के चलते गांव के लोगों ने लाठी-डंडों से पीट दिया और शुक्रवार की रात जब वह थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसके तरफ से एनसीआर दर्ज कर मामले को रफा-दफा कर दिया।
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम बिबियापुर गोसाई निवासी पवन कुमार तिवारी को गांव के कुछ लोगों ने गाली गलौज करना शुरू किया तो उसने मना किया। इसी बात को लेकर लोगों ने उसकी लाठियों से जबरदस्त तरीके से पिटाई कर दिया। रात में करीब 10 बजे वह रोता चिल्लाता हुआ कोतवाली पहुंचा। जहां पुलिस ने उसका मेडिकल कराते हुए मामले को एनसीआर में दर्ज कर लिया। पवन कुमार तिवारी का कहना है कि 4 दिन पूर्व भी उन लोगों ने उसे मारा पीटा था और वह कोतवाली तहरीर लेकर गया तो उसकी तहरीर लेकर उसे भगा दिया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*