*लाकडाउन का पालन और सरकार का सहयोग करने का किया निवेदन*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा गोण्डा
गोंडा।जिले में स्थित गौरा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मसकनवा बाजार के अमित कुमार मिश्रा ने वीडियो और मैसेज से साप्ताहिक लाकडाउन शनिवार व रविवार को देखते हुए लोगों से निवेदन किया कि सभी लोग अपने घरों में रहें,केवल अतिआवश्यक कार्य के लिए ही बाहर निकलें,मास्क और सेनिटाइजर अवश्य अपने साथ रखें।अपने भारत देश, भारत सरकार का हरसंभव मदद करने का प्रयास करें।हम लोगों को दैहिक दूरी का पालन करने के साथ-साथ लोगों को जागरुक भी करना स्वाभाविक तौर से सहयोग ही है।श्री मिश्रा ने बताया कि शनिवार और रविवार को लाकडाउन होने पर भी बाजारों में देखा जा रहा है कि लोग कोरोना वाइरस को मजाक बनाकर रख दिए हैं जो सामाजिक रुप से अपने आप को धोखा दे रहे हैं।श्री मिश्रा भी एक व्यवसाई हैं लेकिन लाकडाउन का पूरा समर्थन करने के साथ लोगों को जागरुक करने में लगे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें