*विरहमतपुर के संभावित प्रधान पद प्रत्याशी को ग्रामीणों ने पीटा*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा।ग्राम पंचायत का चुनाव नजदीक आते ही ग्राम पंचायतों में अभी से धड़पकड शुरु हो चुकी है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के वजीरगंज-झिलाही मार्ग पर स्थित जमला पुर चौराहे पर आज दूसरी बार ग्रामसभा विरहमत पुर के संभावित प्रधान पद के उम्मीदवार नसीम समेत कई लोगों को ग्रामीणों ने पीट दिया।चौराहे पर घंटो तक जाम लगा रहा और मारपीट होती रही।जिसमें अदालत,लड्डन, सलाहू और नसीम को चोटें आईं हैं।
मौजूदा प्रधान जावेद अहमद ने बताया कि चुनावी चर्चा को लेकर मारपीट हुई है।ग्रामसभा में चुनावी चर्चा को लेकर यह दूसरी बार एक सप्ताह के भीतर मारपीट हो चुकी है यदि पुलिस ने ठोस कदम नहीं उठाई तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर पुलिस पहुंची तबतक सभी लोग भाग चुके थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें