*आगामी त्योहार कजरीतीज, गणेश चतुर्थी व मुहर्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने की समीक्षा बैठक, सभी क्षेत्राधिकारी/ प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
पुलिस लाइन सभागार कक्ष में *पुलिस अधीक्षक गोण्डा राजकरन नय्यर* ने आगामी त्योहार कजरीतीज, गणेश चतुर्थी व मुहर्रम के दृष्टिगत सभी क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमे सभी थाना प्रभारियो से आगामी त्योहारों के सम्बन्ध में आने वाली समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा उनके समाधान हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही निर्देशित किया कि आगामी दिनों में पड़ने वाले त्योहारों को लेकर शासन द्वारा दिए गए निर्देशो के अनुसार कजरीतीज, गणेश चतुर्थी एवं मोहर्रम जो कि विभिन्न तिथियों में आयोजित होंगे, को कोविड -19 की गाइडलाइन्स का पालन करते हुए सादगी से मनाया जाएगा। इन त्योहारों पर कोई भी जुलूस, झाँकी नहीं निकाली जाएगी एवं किसी भी दशा में भीड़ एकत्रित ना होने पाए। कोविड-19 महामारी के सम्बंध में जो निर्देश निर्गत किये गए हैं उनका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। गणेश चतुर्थी के मौके पर कोई भी मूर्ति/कलश स्थापित नहीं किया जाएगा और न ही कोई शोभा यात्रा की अनुमति ही होगी। सभी धर्म गुरुओं से वार्ता कर ले तथा सभी श्रद्धालुओं को प्रेरित किया जाए कि त्योहार को अपने-अपने घरों पर ही मनायें कजरीतीज के अवसर पर शिवालयों में जलाभिषेक करने ना जाये। इसी प्रकार मोहर्रम के अवसर पर किसी प्रकार के जुलूस, ताजिया आदि की अनुमति कतई ना दी जाए। ऐसे समस्त कार्यक्रमों की पीस कमेटी की मीटिंग कराते हुए संभ्रांत व्यक्तियों एवं धर्म-गुरूओं से व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग लिया जाए। किसी भी धार्मिक स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र न होने पाए। इन त्योहारों के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थल जैसे बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, संवेदनशील स्थान आदि पर सघन चेकिंग की जाए। अराजक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट संज्ञान में आते ही उस पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही साथ समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को रात्रि गश्त व पैदल गस्त को और अधिक बढ़ाने तथा पीआरवी वाहनों का ज्यादा से ज्यादा मूवमेंट करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर श्री लक्ष्मीकांत गौतम, क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री महावीर सिंह, क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज श्री कृपा शंकर कनौजिया, क्षेत्राधिकारी मनकापुर श्री राम भवन यादव, प्रतिसार निरीक्षक श्री यशवंत प्रताप सिंह,
जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, निरीक्षक एलआईयू, प्रभारी कोरोना सेल, प्रभारी यू0पी0-112, स्टेनो पु0अ0, पीआरओ पु0अ0 आदि उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें