*9 अगस्त 20 मजदूरों का अखिल भारतीय सत्याग्रह ‘‘देश बचाओ दिवस ’’ आज*



        रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
लखनऊ ! 8 अगस्त केन्द्रीय श्रम संगठनों व स्वतन्त्रत फैडरेशनों ने भारत छोड़ो दिवस को देश बचाओं दिवस के रूप में मनाने का आवाहन किया है। अखिल भारतीय सत्याग्रह के तहत कल (9 अगस्त2020) पूरे देश में सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी, जनविरोधी नीतियों का विरोध किया जायेगा। लखनऊ में सभी मजदूर नेता लााकडाऊन का पालन करते हुये मास्क पहनकर और दो गज दूरी बनाकर कार्यक्रम करेगें। चारबाग रेलवे स्टेशन पर रेलवे के साथी एकत्रित होगें। अन्य मजदूर जो आसानी से पहुॅच सकते हैं दिन में 12.00 बजे आरक्षण केन्द्र के पास एकत्रित होगें । वहीं पर सभा होगी।
  
उक्त जानकारी सीटू के जिला संयोजक राहुल मिश्रा ने अपने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।
उन्होनें कहा है कि इण्टक, एटक, एचएमएस, सीटू, एक्टू, टीयूसीसी, एआईयूटीयूसी और सेवा के प्रदेश पदाधिकारी भी चारबाग सत्याग्रह में हिस्सा लेगे। 
 
सत्याग्रह की प्रमुख माॅगेः-
ऽ सभी आय कर न देने वाले परिवारों को प्रति माह रू 7500 छः माह तक दिया जाया। 
ऽ सभी को स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध कराई जाय।
ऽ सभी जरूरत मन्द व्यक्तियों को दस किलो अनाज मुफ्त प्रति माह छः माह तक दिया जाय।
ऽ मनरेगा में दो सौ दिन का काम 600 रू प्रति दिन मजदूरी के हिसाब से दिया जाय।
ऽ सार्वजनिक क्षेत्र -रेलवे , बिजली कोयला आदि -के निजीकरण पर रोक लगाया जाय । मण्डी कानून, श्रम कानूनों को अध्यादेश के माध्यम से बदलने की प्रवृति पर रोक लगायी जाय।
ऽ सरकार द्वारा होम बेस्ड वर्कर के लिए रिहैबिलिटेशन पैकेज घोषित किया जाये । चिकन उद्यमी  तथा अन्य होम बेस्ड उद्यमी द्वारा बैंक से लिए गए कर्ज की माफी की जाये ।  
ऽ पीसीएफ सहित सभी प्रतिष्ठानों की लम्बित माॅगों को पूरा किया जाय।

(राहुल मिश्रा)
संयोजक  सी आई टी यू  लखनऊ
मो न0 :-  9415561576

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*