*दर दर भटक रहे हैं किसान यूरिया खाघ के लिए,81 ग्राम पंचायत में 350 बोरी खाद्य ऊंट के मुंह में जीरा**उच्च अधिकारियों के कमी व लचर व्यवस्था के कारण अधिकतर समितियों का संचालन ठप यूरिया खाद्य के लिये दर दर भटक रहे हैं किसान*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
छपिया क्षेत्र के किसानों को यूरिया खाद की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। खाद के लिए उनको दर दर भटकना पड़ रहा है। विकास खंड में अधिकारियों के लचर व्यवस्था के कारण अधिकत्तर समितियों का संचालन ठप पड़ा। जिससें खाद के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को तिरूखा बुजुर्ग समिति पर तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान ने खाद बंटवाया। उन्होंने बताया कि इस समिति पर 350 बोरी खाद बंटवाया गया। खास बात यह है कृषि जिला अधिकारी जगदीश प्रसाद यादव ही यहां के वी डी ओं है। किसानों को पता चला कि तिरूखा बुजुर्ग समिति के कुसुमी गोदाम पर खाद बंटने वाली है। तो भारी भीड़ लग गई अफरा-तफरी का माहौल हो गया।लम्बी लाईन लगी रही। महिलाओं ने भी लाईन लगाना पडा। तिरूखा बुजुर्ग के कुसुमी केन्द्र पर कुल 350 बोरी यूरिया आई थी। काफी मशक्कत के बाद यूरिया की पूरे विकास खंड की आबादी डेढ़ लाख से अधिक है। 81 ग्राम पंचायतों में 350बोरी यूरिया आई थी। जो पर्याप्त नही थी।
कुल ग्यारह समितियां जिसमें केवल चार समितियां सक्रिय रूप से काम कर रही है।ए डी ओ कोऑपरेटिव राम सजीवन पाण्डेय ने बताया कि बिछिया वौहान, शीतलगंज, दरियापुर, कर्मा, सिसई रानी पुर और वीरापुर है। जिसमें तीन सक्रिय तिरूखा बुजुर्ग , साबरपुर और नरायनपुर सक्रिय हैं।जल्द ही बचे समितियों को शुरू किया जायेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें