*जनविरोधी, किसान व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 5 सितम्बर को उप श्रमायुक्त कार्यालय गोंडा पर धरना प्रदर्शन*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
कामरेड कौशलेंद्र पांडेय सीआईटीयू राज्य कमेटी सदस्य
गोंडा/ सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीआईटीयू), अखिल भारतीय किसान सभा, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के केंद्रीय आवाहन पर संयुक्त रूप से 5 सितम्बर को मजदूर किसान दिवस पर गोंडा श्रमआयुक्त कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा।सीआईटीयू के राज्य कमेटी सदस्य कामरेड कौशलेंद्र पाण्डेय ने कहा की वर्तमान सरकार में जनतांत्रिक अधिकारों पर हमले हो रहे हैं।प्रदेश में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं।सभी सार्वजनिक क्षेत्रों को निजीकरण करने की पूरी तैयारी कर ली गयी है।उन्होंने ने बताया की सरकार की मजदूर कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में आयोजित धरने में सीटू से संबद्ध संगठनों के साथ किसान, खेत मजदूर व छात्र नौजवान भी शामिल होंगे।किसान सभा के जिला संयोजक राजीव कुमार ने कहा की कोरोना महामारी में आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों मजदूरों सहित मध्यम वर्ग के लोगों की उपेक्षा केंद्र व प्रदेश की दोनों सरकारें कर रही हैं।एक तरफ किसानों को यूरिया खाद के लिये समितियों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वंही बड़े पैमाने पर यूरिया खाद की कालाबाजारी हो रही है।सीआईटीयू राज्य कमेटी सदस्य मिनाक्षी खरे व खेत मजदूर यूनियन के जिला संयोजक केपी पांडेय ने बताया की डीजल पेट्रोल के दाम कम करने,श्रम कानूनों में बदलाव वाले अध्यादेश को रद्द करने,मनरेगा मजदूरों को वर्ष में दो सौ दिन का काम छ सौ रुपये मजदूरी दिये जाने,बिजली का बिल व छात्रों की फीस माफ किये जाने,आवारा पशुओं से फसलों के बचाव कराये जाने सहित अन्य मांगों को लेकर संयुक्त रूप से धरना दिया जायेगा।
कौशलेंद्र पांडेय सीआईटीयू राज्य कमेटी सदस्य उत्तर प्रदेश - 941577252 , 7518870368 kaumithcitu@gmail.com
[8/29, 3:19 PM] का़़ कौशलेंद्र पांडे सी टू: जनविरोधी, किसान व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 5 सितम्बर को उप श्रमायुक्त कार्यालय गोंडा पर धरना प्रदर्शन - कामरेड कौशलेंद्र पांडेय सीआईटीयू राज्य कमेटी सदस्य
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें