*सूचना एवं जनसंपर्क विभाग गोंडा*दिनांक 26 अगस्त 2020 *खाद की समस्या हो तो कंट्रोल रूम में करें शिकायत -जिला कृषि अधिकारी* *खाद की समस्या को लेकर जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित*


            रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
 जनपद में उर्वरक से संबंधित समस्याओं के तत्काल निस्तारण के लिए शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में तत्काल प्रभाव से कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। कंट्रोल रूम के नंबर पर कॉल करके कृषकबंधु उर्वरक से संबंधित समस्याओं के शिकायत कर सकते हैं।
     जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि किसानो में उर्वरक वितरण की पारदर्शिता एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए है जिसके क्रम में जिला कृषि अधिकारी गोण्डा कार्यालय में एक कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05262-233516 पर कॉल करके किसान भाई उर्वरक से संबंधित अपनी समस्या बता सकते हैं तथा सहयोग एवं जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कृषक भाई उर्वरक सम्बन्धी किसी भी समस्या होने पर कार्यावधि समय में प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक फोन कर अपनी समस्या का तत्काल निस्तारण प्राप्त कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*