*स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष में प्रवेश 21 अगस्त से प्रारंभ*



       रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा 
बलरामपुर। एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के अध्ययनरत  छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हुआ। स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया 21 अगस्त से प्रारंभ हो रही है।
         यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर के सिंह ने बताया कि स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया 21 अगस्त से प्रारंभ की जा रही है। अभ्यर्थी प्रवेश फार्म लेकर निर्धारित समितियों से फार्म को एडमिट कराकर निर्धारित काउन्टर पर शुल्क जमा करके प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए कई समिति व शुल्क काउंटर बनाये गए हैं।  बीए /बीकॉम द्वितीय व तृतीय वर्ष के अभ्यर्थी क्रमशः भूगोल विभाग व बीकॉम विभाग से एडमिट कराकर काउण्टर संख्या 12 तथा बीएससी द्वितीय व तृतीय बायो/मैथ ग्रुप क्रमशः प्राणि विज्ञान विभाग व भौतिकी विभाग से एडमिट कराकर काउंटर संख्या 15 पर शुल्क जमा करके प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*