*जनपद में कोविड-19 लेवल वन अस्पताल की दुर्दशा आई सामने*



            रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। जबसे कोरोना संक्रमण शुरू हुआ है तब से स्वास्थ विभाग की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही हैं जनपद में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कई किस्से आपने पहले भी सुने है। ताजा मामला कोविड-19 लेवल एक अस्पताल जो कि एससीपीएम हरिपुर को बनाया गया है, पूरा मामला कुछ यूं है की नगर पालिका परिषद के एक सभासद के प्रतिनिधि कोरोना पॉजिटिव पाए गए 7 अगस्त को उन्होंने अपनी जांच कराई और तुरंत अब वह अपने घर के एक कमरे में होम क्वॉरेंटाइन हो गए फिर 10 अगस्त को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई इस बीच उनको थोड़ा सांस लेने में परेशानी हो रही थी स्वास्थ विभाग और गोंडा डीएम ऑफिस कंट्रोल रूम से उनके पास फोन आया कि यदि आपको कोई परेशानी हो तो आप लेवल वन में चले जाएं वहां को मेडिकल सुविधा मिल जाएगी इस बात पर विश्वास करके घर से चले गए और कोविड-19 अस्पताल में भर्ती हो गए जैसा कि हम सभी सोचते हैं कि हमारी राज्य और केंद्र सरकार जिस प्रकार का प्रचार कर रही है उसी प्रकार की सुविधा भी कोरोना मरीजों को दे रही होगी लेकिन वहां का नजारा एकदम उलट मिला वहां पर इतनी गंदगी है जितनी गंदगी किसी भी अस्पताल में होनी नहीं चाहिए जब उन्होंने इस पर सवाल उठाया तो उनसे धमकी भरे लहजे में जवाब दिया गया कि अभी तो ऐसे ही रहेगा जब कर्मचारी आएगा तब साफ होगा वहां उन्होंने और लोगों से जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि पांच-छह दिन में एक बार केवल कूड़ा उठाने का कार्यक्रम किया जाता है जब उन्होंने दवा मांगी तो एक गोली उनको पेरासिटामोल दिया गया जब उन्होंने पूछा कि सांस लेने में तकलीफ है कोई और दवा मिलेगी तो जवाब में कहा गया कि पूरा पत्ता दे दूं क्या जब उस कर्मचारी के द्वारा उनको संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने एक व्यक्ति जिसने खुद को डॉक्टर बताया उनसे पूछा कि उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही है कोई ठीक से जवाब नहीं दे रहा है तो डॉक्टर साहब ने उनसे पूछा कि क्या तुम ही ने शिकायत किया है तुमने कहा तो वह डॉक्टर साहब अपने सभी स्टाफ से बोले कि इनको पहचान लो और उन्होंने भी धमकी भरे लहजे में कहा कि यहां पर जो व्यवस्था है वहीं मिल पाएगी इस से ज्यादा कुछ चाहिए तो प्राइवेट में जाओ नहीं तो तुम्हें अभी लखनऊ रेफर कर दूंगा इस बाबत और अधिक जानकारी करने पर पता चला कि खाना बहुत देर से दिया जाता है दाल बिल्कुल पानी वाली दी जाती है दाल और सब्जी में मसाले नमक और मिर्च की मात्रा बहुत ज्यादा होती है इसके अलावा गर्म पानी की वहां पर कोई व्यवस्था नहीं है वहां पर ठंडा पानी पीने को दिया जाता है जब इस प्रकार का खाना और पानी किसी कोरोना मरीज को दिया जाएगा तो वह कैसे ठीक होगा इस बाबत उन्होंने सवाल उठाते हुए क्योंकि अभी वह होम आइसोलेशन में है इसलिए किसी अधिकारी से उन्होंने मुलाकात नहीं की लेकिन उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका वीडियो और फोटो वायरल हो गया वहां पर रहने वाले डॉक्टर से उन्होंने कहा कि बेड पर बिछाने के लिए चादर दे दो तो उन्होंने कहा कि अभी नहीं आया है उन्होंने झाड़ू मांगा की झाड़ू दे दो मैं खुद साफ कर दूंगा तो वह बोले कि बाहर से मंगवा लो जब बाहर से कुछ सामान मंगाना तो झाड़ू भी मंगा लेना वहां पर मरीजों को इतना ज्यादा डरा धमका कर रखा गया है कि कोई वहां पर बोलना उचित नहीं समझता है इसी प्रकार से नगर पालिका के सभासद प्रतिनिधि ने भी बोलना उचित नहीं समझा उनको यह डर था कि कहीं उनको मार कर कोरोना से मरा हुआ घोषित करके उनके शव को क्षत-विक्षत न कर दिया जाए क्योंकि कोरोना से मरे व्यक्ति का पोस्टमार्टम भी नहीं होता है फिलहाल क्योंकि वह एक नगर पालिका के सभासद के प्रतिनिधि थे इसलिए किसी प्रकार से उन्होंने अपने पार्टी के पदाधिकारियों को बताया और अनुरोध किया और उसके 1 दिन के बाद वह वहां से निकल पाए अब आप खुद सोचिए कि किसी आम इंसान का वहां पर क्या हश्र होता होगा इस पूरी घटना के लिए उन्होंने जिला प्रशासन और जिला के स्वास्थ विभाग को पूरी तरीके से जिम्मेदार ठहराया हैं इस पूरी घटना से स्वास्थ्य विभाग और नगर के जिला प्रशासन के ऊपर सवालिया निशान खड़ा हो गया है क्या इस प्रकार की व्यवस्था कोविड-19 लेवल 1 अस्पतालों में उत्तर प्रदेश में दी जा रही है जिसमें मरीजों को ठीक होने के बजाय उनके मारने का प्रबंध किया गया है यहां पर बड़ा सवाल यह भी उठता है कि क्या किसी अधिकारी के पास इतनी फुर्सत नहीं है कि वह जाकर कोविड-19 लेवल-1 अस्पताल का निरीक्षण करके वहां की व्यवस्थाओं का जायजा ले सके इस प्रकार के कई सवाल खड़े हो गए हैं देखना यह है कि इनका जवाब कब तक मिलेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*