*ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा**आयुष विभाग गोंडा के तत्वाधान में आज दिनांक 19.08.2020 को डॉक्टर अशोक कुमार क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी*




          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा,ओमप्रकाश सिंह वरिष्ठ सहायक,योग प्रशिक्षक सुधांशु द्विवेदी व योग वेलनेस सेंटर पंडरी कृपाल गोंडा द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा डॉ0 राकेश सिंह को वैश्विक महामारी कोविड.19 के बचाव हेतु आयुष काढा़, सेनेंटाइजर व मास्क पुलिस कर्मियों को वितरण हेतु प्रदान किया गया। शिविर कार्यालय में नियमित रूप से संचालित योग शिविर में आने वाले पुलिसकर्मचारियों को कोविड-19 से बचाव हेतु  आयुष काढा़ मास्क व सेनेंटाइजर  प्रदान कर कोविड -19 से बचाव हेतु विस्तार से बताया गया। शिविर कार्यालय में  आने वाले आमजनमानस को  कोविड-19 से बचाव हेतु  योग प्रशिक्षक सुधांशु द्विवेदी द्वारा जानकारी देते हुए मास्क व सेनेंटाइजर वितरित कर इम्यून सिस्टम को बढा़ने हेतु आयुष काढा़ को अपनी दिनचर्या में शामिल करने व नियमित योग के आसनों का अभ्यास करने की सलाह दी गयी। वितरण के दौरान शिविर कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*