*इटियाथोक क्षेत्र में पूरी तरह से ध्वस्त बिजली व्यवस्था को लेकर युवा नेता दिनेश शुक्ला सहित अन्य लोगो की अगुवाई में होगा चक्का जाम। सोमवार सुबह 10 बजे इटियाथोक में लोग करेंगे चक्का जाम। युवा नेता दिनेश शुक्ला ने अपने फेसबुक वॉल और वाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट कर लोगो को दी उक्त जानकारी। पोस्ट में विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी चेतावनी, चक्का जाम की समस्त जिम्मेदारी होगी विद्युत बिभाग गोंडा की।*


        रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा

*देखे पूरी पोस्ट*-----
■ चेतावनी विद्युत विभाग के अधिकारियों को सोमवार सुबह 10:00 बजे इटियाथोक में होगा चक्का जाम जिसकी समस्त जिम्मेदारी विद्युत प्रशासन गोंडा की होगी,,,,,
   *आंदोलन क्यों*-----
पिछले 25 दिनों से क्षेत्र बिजली की समस्याओं को लेकर के मचा है हाहाकार परंतु अवर अभियंता अधीक्षण अभियंता अधिशासी अभियंता सारी समस्याओं को जानते हुए सिर्फ कागजी क कार्रवाई कर रहे हैं इस समस्या को लेकर मैंने माननीय मुख्यमंत्री महोदय से अनुरोध किया था कि जनहित में आजादी से अब तक 33 का तार चेंज नहीं हुआ लोड बहुत ही बड़ा हुआ है इसको बदल वाया जाए तो उधर से जवाब आया कि क्षेत्र की विद्युत सप्लाई निर्बाध रूप से चल रही है और 132 विद्युत सब स्टेशन प्रस्तावित है जिस पर काम चल रहा है अति शीघ्र इस समस्या का निदान हो जाएगा....
परंतु इन अधिकारियों ने जिसको विद्युत सब स्टेशन पर सिर्फ मानिटरिंग कराने के लिए ₹50000 महीना दिया जाता है वह सुबह 11:00 बजे आते हैं और शाम को 3:00 बजे चले जाते हैं अवर अभियंता विद्युत विभाग इटियाथोक पवन कुमार जी क्षेत्र के वासियों कोई प्रेम कोई संवेदना नहीं रखते हैं कितना हाहाकार मचा हुआ है तो वास्तविकता में इस समस्या का निराकरण कैसे हो सकता है.......
मैं समस्याओं को कम करने के लिए इन अधिकारियों का ध्यान निम्न बिंदुओं पर आकर्षित कराना चाहूंगा...
नंबर 1 कल रात में प्राप्त जानकारी के अनुसार 33000 पर जब ओवरलोड बढ़ता है तो जंपर कटता है तार टूटकर गिरता है........
नंबर दो संविदा कर्मचारी जो दिन रात मेहनत करते हैं क्षेत्रीय फाल्ट को ठीक तो उनको करना ही है उन्हीं के भरोसे रात को पेट्रोलिंग कराने का काम सौंपा जाता है समय रहते यदि विद्युत फास्ट मिल जाता है तो यह कर्मचारी संविदाकर्मी फाल्ट को ढूंढ कर सही करने का प्रयास करते हैं यही फाल्ट जब रात को 12:00 बजे मिलता है तो हर कर्मचारी अपने घर पर सो रहा होता है और समस्या का निदान नहीं हो पाता इस समस्या से निजात पाने के लिए मॉनिटरिंग के लिए लगाए गए अधिकारी व रात की पेट्रोलिंग के लिए एक अलग से टीम बनाई जाए तब तक जब तक की 132 पावर हाउस इटियाथोक सप्लाई देना प्रारंभ नहीं कर देता है....
नंबर 3 नगर पंचायत खरगूपुर को सप्लाई देने के लिए 35000 की एक नई विद्युत सब लाइन आर्य नगर टू खरगूपुर बनाई गई थी परंतु आगे तक वह विद्युत लाइन चल नहीं पाई है मैं विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस बिंदु पर आकर्षित कराना चाहता हूं कि महोदय तत्काल प्रभाव से जनहित में आर्य नगर से खरगूपुर नगर पंचायत की लाइन 33000 पर चालू करके जोड़ दिया जाए
तो उक्त समस्याएं लगभग 40 परसेंट कम हो सकती हैं
महोदय आपसे अनुरोध है 72 घंटे का समय इसलिए दिया जा रहा है कि यदि विभाग वास्तव में हमारी समस्याओं का निराकरण करना चाहेगा तो वह निश्चित आर्य नगर से खरगूपुर की 33000 की सप्लाई चालू करवा देगा तो हमारी समस्या कम हो जाएगी और यह दिन 72 घंटों में यह सप्लाई उस क्षेत्र से बाहर ना कराई गई तो सोमवार समय 10:00 स्थान हनुमान मंदिर चौराहा इटियाथोक हम जन आंदोलित होकर चक्काजाम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसमें लॉकडाउन सोशल डिस्टेंसिंग गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा जाएगा क्षेत्रवासियों से अपील आने वाले सोमवार को भारी से भारी संख्या में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए उक्त कार्यक्रम में भाग लें जिससे सो रहे प्रशासन को सो रहे विद्युत विभाग को जलाने का काम किया जाएगा...
लाठी गोली खाएंगे बिजली सही जलाएंगे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*