*योगी राज में भी आम आदमी की नहीं हो रही कोई सुनवाई,तमाम शिकायतों के बाद भी दर्जनों परिवार HT लाइन के नीचे रहने को मजबूर* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा* *आबादी क्षेत्र में ग्यारह हज़ार हाई वोल्टेज लाइन के नीचे रहने को मजबूर कई परिवार**लखीमपुर शहर के घनी आबादी क्षेत्र के हिदायतनगर का मामला*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में बिजली विभाग की घोर लापरवाही कहीं कई परिवारों का काल न बन जाए. जी हां जनपद मुख्यालय पर घनी आबादी क्षेत्र के हिदायत नगर मोहल्ले में कई मकानों के ऊपर से ग्यारह हज़ार हाई वोल्टेज करंट की बिजली लाइन गुज़र रही है, जिस कारण कभी भी किसी हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है, खासतौर पर गर्मी व बरसात के मौसम में सबसे अधिक हादसे होने की आशंका रहती है. लेकिन बिजली विभाग इन सब बातो से बेखबर चैन की नींद सोने में मस्त है शायद उसे किसी बड़े हादसे का इंतज़ार है बताते चले कि जनपद की गोला तहसील में एक प्रॉपर्टी डीलर का नुक्सान से बचाने के लिए बिजली विभाग द्वारा तैतीस हज़ार केवी विद्युत पोल को हटा दिया गया, जब कि लखीमपुर शहर में घनी आबादी क्षेत्र के ऊपर से निकली बिजली की हाई टेंशन लाइन व आवासीय प्लॉट पर लगा विद्युत विभाग का पोल कई शिकायतों के बाद भी हटाने में विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है ज्ञात हो कि लखीमपुर जनपद मुख्यालय में घनी आबादी क्षेत्र के मोहल्ला हिदायतनगर में कई मकानों के ऊपर से निकली बिजली की हाई टेंशन लाइन जो कि काफी पुरानी भी हो चुकी है, मकानों की छतों को छूते हुए निकल रही है, थोडी भी हवा चलने पर हाई टेंशन लाइन के तार मकान को छूते है. बरसात के दिनों में दीवारे गीली होने के चलते करंट मकान की दीवार में उतरने का खतरा बना रहता है,इस संबंध में मोहल्लेवासियों द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिससे आए दिन किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी हुई है. पूर्व में भी उक्त हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से कई हादसे हो चुके है, जिसमें कुछ वर्ष पूर्व एक युवक की मौत तक हो गई थी अब देखना यह है कि विभाग ने जिस नियम के तहत गोला क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर को लाभ पहुंचाने के खातिर तैतीस हज़ार केवी का पोल हटाया क्या उसी नियम के तहत मोहल्ला वासियों के ऊपर से मौत बन कर गुजर रही ग्यारह हज़ार की हाई टेंशन बिजली लाइन और आवासीय प्लॉट में लगा विद्युत पोल हट पाता है कि नहीं या फिर आम आदमी योगी राज में भी सिर्फ अधिकारियों के चक्कर ही लगाता रहेगा.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें