*विद्दुत विभाग कीलापरवाही से जमीन मेंउतराकरंट भैंस की हुई मौत*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
बलरामपुर विद्दुत विभाग की लापरवाही से जमीन में उतरा करंट भैंस की हुई मौत:-
बलरामपुर रिपोर्ट:- रमेश कुमार शर्मा सत्य सर्वदा न्यूज़
सदुल्लानगर/बलरामपुर:- उतरौला तहसील अंतर्गत थाना क्षेत्र सदुल्लानगर में किसान बालिका इंटर कॉलेज के सामने लगे विद्दुत में करंट उतरने से भैंस की मौत हो गई।
बताते चलें कि सदुल्लानगर (टीचर कालोनी) निवासी संजय कुमार यादव पुत्र गुलाब चंद्र यादव की भैंस किसान बालिका इंटर कालेज के सामने घास चर रही थी कि इतने में वह विद्दुत पोल के पास आ गई और तड़फड़ा कर मर गई।अब तक सदुल्लानगर में दो भैंसे मर चुकी है विद्दुत पोल से। शुक्र ये है कि अभी विद्यालय बंद है वरना किसी दिन बहुत बडी घटना घट सकती थी।क्योंकि एक तरफ किसान बालिका इंटर कालेज है तो दूसरी तरफ किसान कॉन्वेंट स्कूल।अब देखना ये है कि विद्दुत विभाग कब आंखे खोलता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें