*शिव मंदिरों पर भीड़ को नियंत्रित करना व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना हमारी जिम्मेदारी इंस्पेक्टर कन्हई प्रसाद* *सभी शिव मंदिरों पर पुलिस रही मौजूद*




        रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
मोतीगंज-गोण्डा। सावन के पहले सोमवार को क्षेत्र के शिव मंदिरों पर सम्भावित भीड़ को नियंत्रित कराने तथा सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराने को मोतीगंज पुलिस बल के साथ मुस्तैद दिखी।

मोतीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक कन्हई प्रसाद ने बताया कि कोरोना 19 वैश्विक महामारी को लेकर अन लाक डाउन 2 किया गया है। तथा प्रशासन ने धारा 144 लागू किया है। 

सावन के महीने में प्रत्येक सोमवार को शिव भक्ति शिव मंदिरों पर जलाभिषेक करने लिए महिला व पुरुष भारी संख्या में शिव मंदिरों पर पहुंच जाते हैं। जिससे मन्दिर परिसरों में भारी भीड़ इकट्ठा हो जाती है।इसी भीड़ को नियंत्रित करने व धारा 144 का पालन कराने के लिए तथा मौजूद शिव भक्तों को शिव मंदिरों पर सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराने के लिए मन्दिरों पर पुलिस बल मौजूद रही।

प्रभारी निरीक्षक कन्हई प्रसाद ने बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। और लोगों को दैहिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिग) बनाकर रहना चाहिए। बचाव ही एक उपाय है।और लोगों के सुरक्षा व स्वास्थ्य की जिम्मेदारी निभाने में पुलिस अपनी अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के गौरवा कानूनगो में स्थित बाबा हर वंश नाथ शिव मंदिर पर धारा 144 का पालन कराने व सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराने उप निरीक्षक विजय कुमार यादव,व उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौजूद रहे। तथा शिव मंदिर राजा पुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव अपने हमराही सिपाहियों के साथ सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराने व धारा 144 का उल्लंघन न हो लोग दैहिक दूरी बनाए रखें तथा लोगों को जागरूक करने के लिए अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौजूद रहे। 

प्रभारी निरीक्षक कन्हई प्रसाद ने बताया कि शिव मंदिरों पर शिव भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजा अर्चना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*