गोरखपुर अपहरण कांड : यूपी में हर दिन गुंडाराज के बन रहे नए रिकॉर्ड*



              रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा

 गोरखपुर: पचवीं कक्षा के छात्र बलराम के अपहरण और हत्या ने  हिला कर रख दिया है। इस घटना को लेकर विपक्ष ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है।  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार पर सीधा हमला किया है। एक ट्वीट के जरिए प्रियंका ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूपी में हर दिन गुंडाराज के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं।
आपको बता दें गोरखपुर में पांचवी में पढ़ने वाले छात्र बलराम का रविवार को अपहरण कर लिया गया था। सोमवार को उसकी हत्‍या कर फेंकी हुई लाश बरामद हुई है। इस हत्‍याकांड से गोरखपुर में हड़कम्‍प मच गया है। कल से ही पुलिस की कई टीमें छात्र बलराम को ढूंढने की कोशिशों में जुटी थीं। 






पुलिस का दावा था कि वह जल्‍द से जल्‍द छात्र को सकुशल छुड़ा लाएगी लेकिन सोमवार को छात्र की बोरे में कसी हुई लाश बरामद हुई। जिसके बाद परिवार मे कोहराम मच गया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*