*गोण्डा - करनैलगंज नगर के मेधावियों को किया गया सम्मानित श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा - करनैलगंज नगर के श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
नगर के प्रतिष्ठित श्रीचित्रगुप्त इंटर कॉलेज में जनपद में इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले छात्रों सहित हाई स्कूल व इंटर के अन्य मेधावियो को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक वीके श्रीवास्तव ने जनपद में विद्यालय व नगर का नाम रोशन करने वाले शिवांश श्रीवास्तव को मिष्ठान खिलाकर व मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
प्राचार्य जीके श्रीवास्तव ने अन्य छात्र छात्राओं को माला व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शैलेश मणि श्रीवास्तव किसी कारणवश नहीं पहुंच सके थे। इस मौके पर इंटरमीडिएट की जागृति श्रीवास्तव, अंशिका गुप्ता, कौशिकी गुप्ता ,आकृति सिंघानिया, मीनाक्षी मिश्रा, डाली गुप्ता, शिवानी सिंह, दीपाली श्रीवास्तव, प्रतिभा निषाद, खुशी गुप्ता तथा हाई स्कूल की अंशिका सिंह, हिना सिंह, शगुन सिंह , विवेक रंजन, प्रशांत, अभिषेक मिश्रा, विकास, वैभव आदि सहित शिक्षकगण प्रवेश मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव, रवि प्रताप सिंह.
उत्तम प्रकाश गुप्ता, दिग्विजय सिंह, शिल्पी गुप्ता, सुनीता श्रीवास्तव, नीलम मिश्रा, रुचि गुप्ता, रईस अहमद, सत्यप्रकाश तिवारी, कैलाश चंद, कप्तान सिंह, एमएल श्रीवास्तव, अकबाल बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें