*मारपीट में घायल मन्द बुद्धि युवक की इलाज के दौरान मृत्यु*

         रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
जनपद बलरामपुर के थाना उतरौला के ग्राम बभनपुरवा निवासी लगभग 22 वर्ष के जावेद नामक मन्द बुद्धि युवक को गाँव के ही दो युवकों समसूद और जितेंद्र ने पागल बोलकर चिढ़ाया था । इस पर जावेद में उनको गालियाँ दी । इस बात पर दोनों ने जावेद को मारापीटा और गाली गलौज की।
जावेद को कोई गंभीर जाहिरा चोट नहीं थी, पर वो पेट दर्द की शिकायत कर रहा था। इस प्रकरण में NCR दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराई गई थी।
आज इलाज के दौरान जिला अस्पताल बहराइच में अंदरूनी चोटों की वजह से जावेद की मृत्यु हो गयी।
एक अभियुक्त जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा दूसरा अभियुक्त समसूद पूरे परिजनों के साथ फरार हैं।उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 03 टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*