*महाकाल के दर पर हत्या आरोपी विकास दुबे ,पुलिस ने किया गिरफ्तार*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
-पुलिस विकास दुबे को ढूंढती रह गई फरीदाबाद नोएडा और कहां कहां और वह उत्तर प्रदेश दिल्ली हरियाणा और अब मध्यप्रदेश पहुच कर उज्जैन में महाकाल मंदिर में गिरफ्तार हो गया हालांकि यहां भी उज्जैन जिला प्रशासन द्वारा कहा जा रहा है कि उसे मंदिर में जाते समय सुरक्षा कर्मियों द्वारा पहचान लिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया ।
सोशक़्ल मीडिया के जरिए जो बातें निकल कर आ रही हैं उसमें कहा जा रहा है कि उसने खुद चिल्ला चिल्ला कर कहा कि वह ही है कानपुर वाला विकास दुबे और उसने खुद अपनी गिरफ्तारी दी है ।
संतोष की बात यह है कि पुलिस का हत्या का आरोपी विकास दुबे अब पुलिस की गिरफ्त में है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें