*मंदिर के रास्ते पर पर हो रहे अवैध अवरोध को रोकने के लिए ग्रामीणों ने दिया प्रार्थना पत्र*



        रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा। ग्राम हतवा बीरपुर विशेन गांव में स्थित काली माता मंदिर पर जाने के लिए गांव वालों के लिए पहले से इंटरलॉकिंग लगा हुआ एकमात्र रास्ता है। जो हाल ही में  विधायक निधि से नव निर्मित हुआ है।  जो आम रास्ता है। जिस पर गांव के ही लालता प्रसाद पुत्र ननकू सड़क की शुरुआत पर ही गेट लगाकर समस्त गांव वालों का रास्ता रोकने का अवैध प्रयास कर रहे हैं जिसका ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया जिस से खिन्न होकर विपक्षी लालता प्रसाद ने भद्दी भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। जिस से नाराज ग्रामीणों ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर समय रहते अवैध अतिक्रमण को रोके जाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते इस अवैध अतिक्रमण पर रोक नहीं लगती है तो मंदिर पर जाने का एकमात्र रास्ता बंद हो जाएगा जो भविष्य में विवाद का विषय बन सकता है।अजय मिश्रा, नीरज मिश्रा, साधु शरण,जसवंत चौहान, प्रमोद चौहान, लव कुश विश्वकर्मा, जितेंद्र, विशाल, अमित, धर्मेंद्र, बाबूराम आदि अनेक लोगों ने उपस्थित होकर सामूहिक रूप से प्रार्थना पत्र देकर अवैध अतिक्रमण को रोकने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*