सड़क मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण से राहगीर परेशान ।
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
भंभुआ गोण्डा । ।
गोसाईं पुरवा भंभुआ संपर्क मार्ग पर ग्रामीणों ने पूरी तरह अतिक्रमण कर रखा है । जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । आपको बताते चलें कि विकास खण्ड करनैलगंज के ग्राम गोसाईपुरवा व दूदी गाँव के समीप सड़क के किनारे ग्रामीणों ने नांद रख दिया है एवं वहीं पशुओं को बांध रहे है जिससे जानवर सड़क पर ही उठते बैठते हैं । जिस वजह से जगह जगह सड़क टूट गई है एवं सड़क में जान लेवा गड्ढे हो गए है । भंभुआ बाजार व पुलिस चौकी जाने के लिए एकल रास्ता होने से राहगीरों का भारी भरकम आना जाना इसी मार्ग से लगा रहता है । और आये दिन लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं । इस प्रकार ग्रामीणों के द्वारा किये जा रहे अतिक्रमण से राहगीरों में काफी रोष व्याप्त है । जिम्मेदार पूरी तरह मौन
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें