*करंट लगने से दो वर्षीय किशोर की मौत, मचा कोहराम*



             रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
रेहरा बाजार:  बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील अन्तर्गत विकास खण्ड रेहरा बाजार के ग्राम पंचायत सेमरा में करंट लगने से दो वर्षीय किशोर की मौत हो गई।बताते चले कि ग्राम सभा सेमरा निवासी मनीष उम्र लगभग 02 वर्ष पुत्र राज कुमार को सोमवार दोपहर घर मे लगे पंखे के संपर्क में आ जाने से करंट लग गया।

जिससे बालक अचेत होकर नीचे गिर पड़ा।परिवारीजन घबरा गए और बालक को आनन-फानन में इलाज़ हेतु प्राथमिक स्वास्थ केंद्र रेहरा बाजार पर लेकर आए।जहाँ पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर चन्द्र प्रकाश ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*