*निष्प्रयोज लगे विद्दुत पोल पर लाइन मैन दौडायी बिजली अर्थिंग का तार जमीन में लगा था उसमें दौडा करेंट भैंंस की लाइन मैन के खिलाफ तहरीर*




          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
वजीरगंज ,गोंडा । स्थानीय थाना अंतर्गत ग्राम जमादार पुरवा में करंट लगने से भैंस की मौत हो गई ।
घटना रविवार की है, भैंस मालिक गामा पासवान ने थाने पर तहरीर देते हुए भैंस की मौत का जिम्मेदार बिजली विभाग के लाइनमैन को बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके दरवाजे पर एक निष्प्रयोज बिजली का खंभा लगा हुआ है, जिस पर दूसरे घर की लाइन सही करते हुए लाइनमैन ने लापरवाही पूर्वक इस निष्प्रयोज खम्भे में भी करेंट के तार जोड़ दिया। बिजली के खम्भे से अर्थिंग का तार जमीन में लगा था उसमें करेंट उतरने लगा, जिससे वहां पर बंधी हुई भैंस करेंट के चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गामा पासवान ने बताया कि लाइनमैन की इस लापरवाही से बड़ी घटना हो सकती थी। बच्चे बड़े कोई भी करेंट की चपेट में आ सकते थे।वजीरगंज के पशु चिकित्सक ने अपनी टीम के साथ भैंस का पोस्टमार्टम किया है।गामा ने लाइनमैन के खिलाफ कार्यवाही व क्षतिपूर्ति की मांग की है। थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया है कि भैंस का पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट आने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*