*सावन माह के तीसरे सोमवार को पुलिस की कड़ी नाकेबंदी के चलते शिव भक्त लोटे घर*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
मनकापुर गोण्डा।
सावन माह के तीसरे सोमवार को भी सैकड़ों शिव भक्त क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर माई राम कुट्टी तक नहीं पहुंच सके। पुलिस की कड़ी नाकेबंदी के चलते श्रद्धालुओं को निराश होकर अपने घर लौटना पड़ा। श्रवण माह के तीसरे सोमवार को भी श्रद्धालुओं से विरान रहा मंदिर सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालुओं का यहां विभिन्न साधनों से सुबह से ही पहुंचना शुरू हो जाता था।मगर कोरोना महामारी संक्रमण की बढ़ रही लगातार संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने धार्मिक स्थलों पर सर्वजनिक रूप से जल अभिषेक एवं पूजन अर्चन के लिए प्रतिबंध लगा रखा है।उक्त आदेश के तहत मनकापुर प्रभारी निरीक्षक मनीष जाट केश्रावण माह के शुरू में ही मंदिर के पुजारी शैलेश गिरी के माध्यम से समस्त क्षेत्रवासियों से अपील करवाया था कि मंदिर पर किसी भी प्रकार का मेला जल अभिषेक नहीं हो पाएगी। जिसके चलते दूरदराज से आए श्रद्धालुओं को भी जल अभिषेक एवं पूजन अर्चन किए बगैर ही वापस होने के लिए विवश होना पड़ा।सरकार के आदेश का पुलिस द्वारा कड़ी से पालन किया जाने के चलते मनकापुर मसकनवा राजमार्ग पर स्थित निर्मल नगर चौराहा से उत्तर दिशा में 3 किलोमीटर पर मनवर नदी के तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में राम कुट्टी के परिसर में पुलिस मुस्तैद रही। मंदिर परिसर में मनकापुर कोतवाली के एसआई कैलाश राय,उमेश सिंह मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें