*गोंडा में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, दो घायल*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
रामपुर से सीमेंट लाद बलरामपुर जा रहा ट्रक गुरुवार को सुभागपुर रेलवे फाटक के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में आनियंत्रित होकर रेलवे की दीवार तोड़ गड्ढे में जा घुसी, जिस कारण सामने से आया बाइक सवार भी चपेट में आ जाने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
गुरुवार को कोतवाली देहात के सुभागपुर बाजार में रेलवे क्रासिंग के पास उस समय अफरातफरी मच गई। जब गोण्डा की तरफ से आ रहा सीमेंट लदा ट्रक आनियंत्रित होकर बाइक सवार को टक्कर मारते हुए गड्ढे में जा घुसी। घटना को देख मौके पर सैकड़ों की तादाद में भीड़ इकठ्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को भगाया। उपनिरीक्षक हरीराम व अनुज गुप्ता ने बताया कि घटना में कोतवाली इटियाथोक के वीरपुर सुबेदार के सुरेश यादव व सुभागपुर के जगदम्बा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चालक को पकड़ कोतवाली भेजा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें